Search

March 10, 2026 9:13 pm

वन विभाग के कार्यवाई से माफियाओं में हड़कंप ,जप्त हुई 18 बोटा सुखवा की लकड़ी

प्रशांत मंडल

माफियाओं की होगी शीघ्र गिरफ्तारी : वन विभाग

पाकुड़ । गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार के निर्देश के आलोक में वन क्षेत्र पदाधिकारी आर बी प्रसाद ने लिट़्टीपाड़ा हिरणपुर कुंजबोना शिमलौंग में टीम गठित कर 4 अगस्त की रात्रि में प्रातः 4:00 बजे कुंजबोना सिंगलोंग पथ पर मोहनपुर गांव के पास जंगल के बीचो बीच तस्करों द्वारा तस्करी के इरादे से रखा गया कुल 11 सुखवा का ताजा बोटा जप्त किया गया। सभी लकड़ी को अवैध मानते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41- 42 झारखंड काष्ट तथा अन्य वनोंपज के अभिव्हन का विनिमय की नियमावली 2020 की धारा 18 के उल्लंघन करने के जुर्म में धारा 52 के अंतर्गत जप्ती की कार्रवाई की गई। जप्त 18 पीस ताजा कटा हुआ शखुआ का बोटा सुरक्षा हेतु 5 अगस्त को वन क्षेत्र कार्यालय परिसर हिरणपुर में रखा गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी सातिर अपराधियों माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है ।अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वन विभाग ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। जल्द ही माफिया वन विभाग के शिकंजे में होंगे। लगातार निगरानी की जा रही है। गश्ती दल में विनोद कुमार सिंह वन क्षेत्र पदाधिकारी हिरणपुर बबलू कुमार देहरी, वनपाल हिरणपुर नीलू निकुडिमुस किस्कू, स्टीफन हेंब्रम, गृह रक्षक अनूप पिंटू दीपक संजीव दिनेश तौसीफ एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

IMG 20230805 WA0028 2
IMG 20230805 WA0030
IMG 20230805 WA0028 1
IMG 20230805 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर