Search

September 9, 2026 1:17 am

विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव में गुरुवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति सादोल शेख ने अपने कमरे में तौलिया के सहारे आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मृतक सादोल शेख का पिछले कई दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. वहीं गुरुवार सुबह 10 बजे करीब अपने कमरे में बंद होकर गमछा (तौलिया) के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी आनंद पंडित ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. वहीं मृतक के पत्नी मयरुन बीबी ने शव को पोस्टमार्टम व कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शव को अपने रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!