Search

May 4, 2026 6:47 pm

विधायक निधि‎ द्वारा‎ सिद्धो-कान्हू गोलम्बर का होगा सौन्दर्यीकरण।

सतनाम सिंह

पाकुडिया/महेशपुर विधायक‎ प्रो. स्टीफन मरांडी की विधायक निधि‎ द्वारा‎ जल्द ही पाकुड़िया प्रखंड के सिद्धो-कान्हू चौक स्थित गोलम्बर का सौन्दर्यीकरण सह नया प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। यह बातें पाकुड से सिद्धो कान्हू गोलम्बर लेआउट करने पहुंचे‎ कनीय अभियंता ने कही उन्होंने कहा की इसका निर्माण भव्य और दर्शनीय होगा। लगभग सात लाख के लागत से इसका निर्माण होगा मार्बल टाइल्स और लाइट लगाया जाएगा। आज इसका लेआउट कर रहे है जल्द से निर्माण कार्य भी प्रारंभ‎ कर दिया जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,खुरशेद आलम,अशोक भगत,मंजर आलम,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,गोलक सिंह,नेजाम अंसारी,अकबर अली,परमेश्वर मरांडी,गमालियल टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!