Search

September 10, 2026 3:08 am

विवाहिता महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में ससुराल वालों के द्वारा एक विवाहिता महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना को लेकर पाकुड़िया के पलियादहा सुजनपाड़ा निवासी शोभा खातून ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अरमान अंसारी रघुनाथपुर गांव निवासी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी. पति के द्वारा वादिनी को हमेशा गाली गलौज किया जाता है. वादिनी को अपने मायके से एक लाख रुपया लाने को कहा जाता है. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी लाने की बात कहते हैं. वादिनी के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!