बजरंग पंडित
पाकुड़िया मुस्लिम समुदाय का त्योहार मुहर्रम शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गई । थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृव में फ्लैग मार्च पाकुड़िया थाना प्रांगण से निकली जो पाकुड़िया, मोंगलाबांध,राजपोखार, लकड़ा पहाड़ी, राजदाहा, फुलझिंझरी,धोबना,गनपुरा, खाकसा, डोमन गाड़िया, पलियादाहा सहित एक दर्जन से अधिक मुस्लिम बहुल गांवों का दौरा कर पुनः पाकुड़िया थाना वापस लौटी । फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने अलग अलग गांवों में रुककर लोगो से जनसंपर्क किया और सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित करते हुए भाई चारे के साथ मुहर्रम त्योहार मनाने का अपील लोगो से किया। सोशल मीडिया द्वारा किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाने का भी अपील किया । अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाइ करने की हिदायत उन्होंने दी। फ्लैग मार्च में उनके साथ एसआई संभू पंडित, रोशन कुमार सिंह, पुनीत कुमार गौतम सहित दर्जनों पुलिस जवान एवं चौकीदार शामिल थे।





