Search

May 10, 2026 11:51 am

समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य:–बाबूलाल मरांडी

पाकुड़

प्रशांत मंडल

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन प्रखंड के गोहांडा गांव में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराण्डी, राजमहल विधायक अनंत ओझा उपस्थित थे। इस दौरान श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का 9 वर्ष का विकास कार्य योजना के बारे में आम जनताओं के बीच जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार गरीबो का स्तर सुधारने व उन्हें जरूरी सुविधाए उपलब्ध करा रही है।समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। मरांडी ने कहा झारखंड के अंदर चारो ओर लूट खसोट मची हुई है।कोयला बालू, पत्थर और जमीन की लूट राज्य में जोरो पर है।श्री मरांडी ने कहा कई लुटेरे जेल जा चुके है और कई जेल जाने के लिए कतार में है।उन्होने कहा झामुमो राज्य में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। झामुमो की सरकार में राज्य में हर दिन हत्या , लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर जोश भरा।

IMG 20230612 WA0027 2
IMG 20230612 WA0047
IMG 20230612 WA0046 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!