Search

September 9, 2026 4:01 am

सीएचसी महेशपुर के सभागार में आईएमआई टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई।

धीरेन साव

सीएचसी महेशपुर के सभागार में सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में आईएमआई टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचसी प्रभारी ने आईएमआई टीकाकरण को लेकर बताया कि आगामी 7 अगस्त से 13 अगस्त, 11सितंबर से 16 सितंबर व अक्टूबर तक टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संचालित स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम के बारे में अब तक की स्थिति के बारे में एएनएम, सीएचओ सहित अन्य कर्मियों से वार्तालाप कर समीक्षा की. बैठक में परिवार नियोजन, एचएमआईएस, आरसी पोर्टल की रिपोर्ट व छिड़काव को लेकर चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी। मौके पर सीएचसी प्रभारी के अलावे बीएम शैलेश कुमार, हैल्थ एजुकेटर नीलम सरिता खालको, एमआई किशोर मंडल, एसआई शंकर कुमार लाल, सीएचओ व एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!