Search

May 3, 2026 10:33 pm

हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना

बजरंग पंडित

पाकुड़। मंगलवार को सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा
जागरूकता रथ प्रचार प्रसार हेतु निकाला गया । उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के प्रत्येक प्रखंडों में जाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी । उपायुक्त श्री वर्णवाल ने कहा की जागरूकता रथ प्रत्येक प्रखंडों में पहुंचकर जन जन तक सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी ताकि लोग इसका समुचित लाभ उठा सके। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,एसएमपीओ पवन कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी राजेश कुमार, दीपाली साह, प्रीतम कुमार, प्रसन्जीत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230801 WA0025
IMG 20230801 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!