Search

April 25, 2026 8:28 am

हिरणपुर के रास्ते परिचालन को लेकर कोयला ढुलाई डंफरो पर होगी करवाई

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़)बीजीआर व डीबीएल कम्पनी से कोयला ढुलाई कर खाली डंफरो को हिरणपुर के रास्ते परिचालन को लेकर पुलिस ने बुधवार को 16 डम्फर चालको के ऊपर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र भेजा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि क्षेत्र भृमण के दौरान बीजीआर व डीबीएल कम्पनी के भारी कोयला वाहन के चालको द्वारा खाली वाहन को हिरणपुर होते हुए ले जाया जाता है। इसको लेकर डम्फर चालको को कई बार मना किया गया है। पर बार बार मना करने के बावजूद भी खाली डंफरो को हिरणपुर के रास्ते ले जाया जाता है। हिरणपुर -दुमका मार्ग के हिरणपुर बाजार की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।जिसको लेकर बाजार के लोग काफी आक्रोशित है। इसको लेकर सम्बन्धित कोयला कम्पनी को बार बार जानकारी दिया गया है। पर कोयला कम्पनी द्वारा वाहन मालिक व ट्रांसपोर्टरों को अवगत नही कराया गया है। कोयले की खाली वाहनों की परिचालन इस पथ से होने से विधि व्यवस्था की समस्या उतपन्न हो रही है। इसको देखते हुए सम्बन्धित डम्फर चालक सिराजुद्दीन मोमिन , नाजिर अंसारी , अब्दुल रकीब , सत्तर अंसारी , नयन यादव , मनील शेख , नसीम अंसारी , तमाल अंसारी , मुटा सैफुद्दीन , रोजी अंसारी , सद्दाम हुसैन , रवि कर्मकार , सुशील मड़ैया सहित वाहन नम्बर जेएच 16एच 8150 , जेएच16जी 2999 व जेएच 16 एफ 3959 के चालक के ऊपर मोटरयान अधिनियम के तहत जुर्माना करने , ब्लेक लिस्टेड करने व बीजीआर कम्पनी से परमिट रद्द करने को कहा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!