Search

April 25, 2026 6:03 pm

12 वर्षीय लापता बच्ची मास्कुरा खातून सुरक्षित बरामद

यासिर अराफात

पाकुड। कड़ी मशक्कत के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लापता 12 वर्षीय बच्ची मास्कुरा खातून को हनुमानगढ़ (राजस्थान )से सकुशल बरामद कर पाकुड़ ले आई है एवं आवश्यक कार्रवाई के पश्चात परिजन को सौंप दिया है। मालूम हो की अपनी नानी घर जाने के क्रम में 12 वर्षीय मस्कुरा खातून पिता आसगर शेख ग्राम रघुनाथपुर (चाचकी) 14 जुलाई को सुबह करीब 9:00 बजे अपनी नानी के घर हॉट पोखर रहस्पुर (पाकुड़) जाने कर्म में लापता हो गई थी। पिता असगर शेख ने मुफस्सिल थाना प्रभारी से एफ आई आर दर्ज करते हुए अपने स्तर से पुत्री की खोजबीन की मांग की थी। थाना प्रभारी ने कांड संख्या 153 / 23 दर्ज करते हुए बच्ची की खोज विन तत्काल प्रारंभ कर दी ।आखिरकार थाना प्रभारी की मेहनत रंग लाई। उन्होंने बच्ची को हनुमानगढ़ (राजस्थान ) से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनो को सौंप दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!