Search

April 18, 2026 5:09 pm

गिद्दी एवं रजरप्पा डीएवी में आज शनिवार को लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार झालसा कैलेंडर के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़, मोहम्मद तौफीकुल हसन एवं सचिव श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में गिद्दी डीएवी एवं रजरप्पा डीएवी में लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

fb img 17765052789688203925175259141563

इस दौरान बच्चों को सरल भाषा में विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई। खासकर POCSO Act के बारे में बताया गया कि यह 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण और उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया सख्त कानून है। इसमें दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

fb img 17765052884935141700032937832555

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, असिस्टेंट अभिनव कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

fb img 17765055212951265492194453810399

LegalAwareness #POCSOAct #Ramgarh

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!