Search

April 19, 2026 10:51 pm

15 दिवसीय पोषण तत्त्व प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी,संतुलित पोषक तत्व की किसानों को दी जा रही है जानकारी।

एस कुमार

कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर में चल रहे 15 दिवसीय पोषण तत्त्व प्रबंधन विषय पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को भी दी गई. प्रशिक्षण लैम्प्स के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य को दी जा रही है. वही प्रशिक्षण में वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनोद कुमार व ई. सुरेंद्र सिंह मुंडा के द्वारा प्रशिक्षण दी गई. वही वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पौधों के उपज के बढ़ोतरी व पौधे एवं मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित पोषक तत्व की जानकारी देना है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 44 विषयों पर विस्तार से जानकारी देना है. प्रशिक्षण के दरम्यान मृदा स्वास्थ्य के लिए कई फसलों के लिए अनुशंसित संतुलित पोषक तत्व के रूप में रसायनिक खाद की अनुशंसित प्रयोग के लिए मिट्टी जांच करने के विधि व महत्व के बारे में चर्चा कर जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!