बजरंग पंडित
महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में खाद उर्वरक व्यवसाय के लिए किसानों को 15 दिवसीय उर्वरक एवं पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक प्रधान डाॅ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डाॅ. बिनोद कुमार ने बारी -बारी से 38 किसानो को दलहनी तेलहनी एवं अन्य अनाज वाले फसलों पर पोषक तत्व की मात्रा एवं उपयोग करने की विधि के बारे में बताया. वही पौधे में पोषक तत्व की कमी के कारण लक्ष्ण, कीट व्याधी रोग की पहचान एवं उसका निवारण के साथ -साथ रासायनिक खाद की मात्रा निर्धारण, कमापोस्ट गोबर खाद आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई.





