राजकुमार भगत
पाकुड़ । शनिवार को सत्य साईं सेवा संगठन झारखंड, पाकुड़ द्वारा अखंड ग्लोबल भजन की शुरुआत ओंकाराम, साईं गायत्री एवं सर्व धर्म झंडा उतलन के साथ किया गया। भजन रविवार के शाम 6 बजे तक की जायेगी। कार्यक्रम में पाकुड़, महेशपुर, मोहनपुर, बिलकांधी, कुमीरखोला, मनिहारी टोला, बेगमपुरा, पात्रपड़ा,कदमसार, हिरणपुर, एवं गोड्डा जिले के साईं भक्त भाग लेंगे।कार्यक्रम में उत्तम कुमार सोरेन दास,जयंत चौबे, सोमसेखेर पांडेय, परिमल चक्रवर्ती, हर्ष कुमार भगत, सत्यम कुमार, रवि ठाकुर, आलोक नारायण सिंहा, विभा पांडेय, पूर्णिमा मिश्रा, कुसुम प्रामाणिक, उपस्थित थे। डॉक्टर देवकांत ठाकुर जिला अध्यक्ष एस आर पी एवं मेडिकल इंचार्ज श्री सत्य साई सेवा संगठन झारखण्ड ने बताया कि यह अखंड ग्लोबल भजन पूरे विश्व में “विश्व शान्ति” के लिए सभी संगठन के साई भक्त एक साथ शुरू कर एक साथ समाप्त करेंगे।





