Search

April 26, 2026 5:16 am

4 बच्चों का नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ चयन

राजकुमार भगत

पाकुड़। डी ए वी जोनल स्पोर्ट्स मीट 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के 4 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हेतु चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि बॉयज अंडर 14 में 100 एवं 200 मीटर रेस में गोल्डमेडल विजेता मनोज सोरेन वर्ग अष्टम के छात्र का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु किया गया है। वहीं गर्ल्स अंडर 14 में वर्ग 6 की छात्राएं स्नेहा टुडू, श्रेया कुमारी एवं किरण हेंब्रम का चयन वॉलीबॉल के प्रतियोगिता हेतु किया गया है। 2, 3 एवं 4 दिसंबर को दिल्ली के खेलगांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ये सभी बच्चे शामिल होंगे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाया है। ये आगे चलकर शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सोमवार को विद्यालय के प्रार्थना सभा में सभी चयनित बच्चों एवं खेल शिक्षकों को सम्मानित किया एवं शुभकामना दी।खेल शिक्षकों में विश्वनाथ मुखर्जी, गोपाल विश्वास एवं अंकिता रॉय ने बताया कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े रहने वालों के लिए बहुत सारे विकल्प खुले रहते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!