Search

June 17, 2026 7:34 pm

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झारखंड सरकार ने 2:30 बजे तक किया अवकाश घोषित।

राजकुमार भगत

पाकुड़।अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 22 जनवरी को दिन के 2:30 बजे तक अवकाश घोषित किया है। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अपने अधिसूचना संख्या – 15 /सा अवo- 3 – 5 – 23 का – 427 दिनांक 21 /01 /2024 में उल्लेख किया है कि रामलाल के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 सोमवार को अपहरण ढाई बजे तक राज्य के सभी कार्यालय/ प्रतिष्ठान/सार्वजनिक बैंकों / एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। पत्र के अनुसार 22 जनवरी को झारखंड क्षेत्र में सभी श्रेणी के कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जो दिन के ढाई बजे तक लागू रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!