Search

August 1, 2026 10:51 am

चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम अंसारी, पिता शमीम अंसारी, निवासी नलपोखर, थाना नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नगर थाना कांड संख्या 146/26, दिनांक 15 जून 2026, धारा 303(2)/317(2) के तहत दर्ज मामले में सद्दाम अंसारी नामजद अभियुक्त था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!