सतनाम सिंह
पाकुड/महेशपुर :- सदर प्रखंड के महेशपुर स्थित जीवन ज्योति क्लब अभूवा के द्वारा शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य रूप से बर्नवास मुर्मू,अध्यक्ष, सचिव, गोमेश,उपाध्यक्ष दिनेश मुर्मू, क्लब के सदस्य फांशिस मुर्मू, कृष हांसदा,उपस्थित रहे,विजेता टीम वार्ड मेंबर टीम रही वहीं उपविजेता एमएमएस स्टार टीम रही, फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अथिति में शामिल हुए पूर्व विधायक मिश्त्री सोरेन,भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू,बृज मोहन चौबे,संजय दास,सुभाष हेंब्रम,भाजपा के कई कार्यकर्त्ता,परमेश्वर मुर्मू,मुखिया मेनका मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे, जीवन ज्योति कल्ब अभुवा द्वारा आयोजित फुटबॉल के प्रथम विजेता को पुरुस्कार – 20,000,द्वितीय पुरुस्कार- 15,000, और तृतीय पुरस्कार की टीम को 4,000 रूपए का इनाम दिया गया।भाजपा नेता बाबूधन मुर्मु ने क्लब के सभी खिलाड़ियों को कई टिप्स दिए विजेता बनने को लेकर,कड़ी मेहनत और ईमानदारी ही आपको आगे लेकर जाएगी।






