Search

August 2, 2026 1:13 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर सोनधनी के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी रात्रे सोरेन (30) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रे सोरेन अपनी मोटरसाइकिल से धरमपुर की ओर से अपने घर शहरपुर जा रहा था। इसी दौरान सोनधनी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।
घटना के बाद वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!