Search

May 15, 2026 9:05 pm

कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए राजू

भाजपा ने किया प्रवीण सिंह उर्फ़ राजू दा का श्रद्धांजलि सभा, दी पुष्पांजलि

सतनाम सिंह

पाकुड़ । जिंदगी की जंग कोई जीत नहीं सकता हर किसी को एक न एक दिन जाना है किंतु मौत के बीच हर कोई फासला चाहता है। जिंदगी का एकमात्र सच है कि कि हम आए हैं दुनिया में तो हमें जाना ही पड़ेगा।पाकुड़ के भाजपा जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर व जिला वॉलीबॉल संघ के शुभचिंतक,खिलाड़ी और खेल-प्रेमी प्रवीण कुमार सिंह का बीते दिनों कोलाक़ाता में ईलाज के दौरान निधन हो गई थी।जिसे लेकर जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ के द्वारा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में रेलवे मैदान,पाकुड़़ में उनकी चित्र पर पुष्पांजलि कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह अनिकेत गोस्वामी सम्पा साहा अखिलेश कुमार चौबे संजय कुमार ओझा अशोक प्रसाद पार्वती देवी राणा शुक्ला सादेकुल आलम जयदेव मंडल लोकसभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह उपाध्यक्ष पिंका पटेल मनोरमा देवी आदि मौजूद थे । श्री राय ने बताया कि वे सिर्फ भाजपा के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर ही नहीं थे बल्कि खिलाड़ी और खेल प्रेमी एवं समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।उनके पाकुड़ में चाहने वाले हजारों थे।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा की राजू दा इतना कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए विश्वास नहीं हो रहा है।वे हमेशा पार्टी उनके द्वारा पार्टी हित में किये गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष-सह-जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने कहा की उनकी कमी पाकुड़ भाजपा को हमेशा खलेगी।ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहनशक्ति दे।
उनकी धर्मपत्नी मीरा पाण्डेय उर्फ़ डोली दीदी राजबाड़ी की बेटी है।वे पाकुड़ जिले में अपनी समाजसेवा की बदौलत और भाजपा पदाधिकारी के रूप में जानी जाती है। रांची से पाकुड़़ आए प्रवीण सिंह के मित्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी एवं सुभाष कुमार ने कहा कि राजू दा बैंक पीओ की नौकरी छोड़ने के बाद वे कुछ दिनों तक घर पर ही रहे लेकिन धीरे धीरे समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे।भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बनाया।कोरोना काल में ज़ब लोग घरों में दुबके हुए थे उस दौरान मीरा फाउंडेशन के बैनर तले हजारों घरों पर राशन,भोजन,सेनिटाइजर, मास्क आदि पहुँचाने का काम किया।यहाँ तक की रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को भोजन कराने और ब्लड बैंक में जरूरतमंदो को ब्लड पहुँचाने का काम भी किया।श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश नाथ उजय राय लाल्टू भौमिक निर्भय सिंह गुलाम अंबिया हजरत शेख कृष्ण यादव अभिषेक पासवान जितेश रजक उदित उदय सेन वसीम अकरम मधु शेख दिलदार शेख आदि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

img 20240130 wa00224701193140671412836

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!