इकबाल हुसैन
महेशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं का आरोपी अंसारुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी बीते रात कांड संख्या 19/26 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी अंसारुल शेख, पिता सुखमान शेख, ग्राम खांपुर (थाना महेशपुर) का निवासी है। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(5)(द) एवं 3(1)(घ) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विधिवत चिकित्सीय जांच कराई गई तथा पहचान की पुष्टि के लिए अंगुलियों के निशान लिए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






