अक्षय कुमार
रांची। रविवार को युवा दस्ता राँची की महत्वपूर्ण बैठक श्री शिव मंदिर परिषर बड़ा तालाब राँची में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यरूप से युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा , राज किशोर प्रसाद, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा,सागर कुमार,मयंक गिरी, सत्येंद्र सिंह, लंकेश सिंह मनीष साहू, कैलाश केसरी उपस्थित थे। बैठक का संचालन पीयूष आनंद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नवनीत पाण्डेय ने दी। बैठक में श्री दुर्गापूजा मोहत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए युवा दस्ता के महानगर एवं ग्रामीण छेत्रो की पदाधिकारी की घोषणा की गई। साथ ही दर्जनों की संख्या में नए युवाओं ने युवा दस्ता की सदस्यता ली।
युवा दस्ता 2026 के संगठन का विस्तार किया गया जो कि इस प्रकार है :- युवा दस्ता राँची जिला ग्रामीण छेत्रो के संगठन का विस्तार :-
संरक्षक- मनीष कसरी
अध्यक्ष ग्रामीण- मदन साहू
कार्यकारी अध्यक्ष – निरंजन साहू
उपाध्यक्ष – अरविंद जैसवाल , रणधीर केसरी
माहामंत्री – ज्योति शंकर साहू
मंत्री – करंण पाठक
मंच प्रभारी – डा ए के लाल ,
कोषाध्यक्ष – रविंद्रर वर्मा

युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने युवा दस्ता के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कहा कि युवा दस्ता जिला प्रशासन एवं श्रद्धालुओं के बीच कड़ी का काम करेगी एवं श्री दुर्गापूजा मोहत्सव आयोजन समिति के लिए सहयोगी की भूमिका निभाएगी । श्री मिश्रा ने बताया कि युवा दस्ता के सभी सदस्य सभी पूजा पंडाल एवं माँ भवानी के भक्तों की सेवा के लिए तैयार रहने का आवाहन किया ।





