अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं प्रखंड उप प्रमुख अर्चना देवी की संयुक्त अध्यक्षता में आर्थिक विविधीकरण ,आजीविका( चुनोउतीयाँ और अवसर ) एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला का आयोजन लोक कल्याण सेवा केंद्र देवीनगर द्वारा आयोजित किया गया । इस कार्यशाला में प्रखंड के मुखिया, ग्राम प्रधान, उप मुखिया, जेएसएलपीएस के क्लस्टर रिसोर्स पर्सन ,संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र के कार्यकर्ताओं के संयुक्त उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया । कृषि में जलवायु परिवर्तन एवं अनुकूलनशीलता काम करने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना एवं पेड़ पौधे कटाव को रोकना सुनिश्चित किया गया । सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ने बताया कि गांव के बड़े-बड़े तालाबों में हमेशा पानी रहे उसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए । उपस्थित मुखिया ने कहा कि हम सभी ग्रामीण को सरकार के द्वारा कृषि हेतु पानी की व्यवस्था करने से हम पाकुड़ जिला कृषि पर निर्भर हो सके । सीडस संस्थान के डॉक्टर मनीष कुमार नहीं बताया सस्टेनेबल ट्रांजिशन, को संयुक्त, नेटवर्क मिलने के लिए स्टेट लेवल टास्क फोर्स बनाकर इसे सरकार से लागू कराने की बात कही गई। वहीं बीडीओ साईमन मरांडी ने बताया कि टिकाऊ कृषि प्राप्त करने के लिए गहन, निरंतर अनुसंधान, स्थानीय रूप से प्रासंगिक फसलों को प्राथमिकता देना, प्रबंधन तकनीक और जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन की आवश्यकता होती है । प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें । भूमि उपयोग की स्थायी प्रथाओं को व्यापक रूप से अपनाकर भूमि प्रबंधन में सुधार किया जाना चाहिए। मौके पर जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजीव कुमार ,पारा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका झा , एसटीडी रंजना झा, संस्था के सदस्य राजीव रंजन,सुचित्रा मुर्मू ,मनीषा मुर्मू , श्रेयोशि ,कल्पना एवं गिनी उपस्थित थे ।





