राजकुमार भगत
हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता बीईईओ रफीक आलम ने किया। गोष्ठी में नव साक्षरों की पठनपाठन को लेकर चर्चा के दौरान बीईईओ ने स्वंयसेवकों की सूची जमा करने का निर्देश दिया। वही एमडीएम की समीक्षा के दौरान बीईईओ ने विद्यालयों की राशि व चावल की अवशेष की जानकारी ली गई। इस दौरान बीते जनवरी माह की प्रतिवेदन भी जमा करने को कहा गया। वही रसोइयाओ की अनुपस्थिति विवरणी जमा करने को कहा। उन्होंने प्रयास कार्यक्रम का जनवरी माह का प्रतिवेदन , बाल संसद का गठन , स्वास्थ्य , बाल गणना 2023 -24 की सूची , युडाइस मेंडेटरी , एफएलएन , विशेष प्रशिक्षण की राशि , स्कॉट व परिवहन भत्ता , दिव्यांग बच्चो की उपस्थिति , अनीमिया , पारा शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी आदि की समीक्षा करते हुए अविलम्ब प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों की जिम्मेवारी स्वंय भागी होंगे। इस मौके पर बीपीओ किशन भगत , संजय जयसवाल , सीआरपी सुजीत चार आदि उपस्थित थे।





