Search

September 27, 2026 1:59 am

मारपीट व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने कांड संख्या 86/2026 के मुख्य आरोपी सनत मरांडी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को मालपहाड़ी ओपी में आरोपी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपलजोड़ी गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की आवश्यक कागजी प्रक्रिया और स्वास्थ्य जांच पूरी की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!