इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी क्रिकेट मैदान मे आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का का फाइनल खेल का आयोजन शनिवार को किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन समेत अन्य शामिल हुए।इस खेल मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने बल्लेवाजी कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया।वही फाइनल खेल महेशपुर टीम वनम बलियापतरा की टीम के बिच हुआ।वही बलियापतरा की टीम ने महेशपुर टीम को हराकर जीत हासिल किया.मौक़े पर मुख्य अतिथिओ के हाथों विजेता टीम को 18 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 14 हजार रुपये नगद साथ ही ट्रॉफी देकर पुरुषकृत किया।इस अवसर पर एमडी तारीख अनवर सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे





