बजरंग पंडित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर सभागार में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम को लेकर सहिया व सहिया साथियों को सीएचसी प्रभारी के अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई. प्रशिक्षण में सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु व निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल ने सहिया व सहिया साथियों को प्रशिक्षण दी. प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड के सभी गांवों में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम चलाया जाएगा. जिसमें फाइलेरिया की दवा डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी.





