Search

May 13, 2026 2:25 pm

पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

रिपोर्ट–धीरेन साहा

जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने अमरापाड़ा–पाकुड़ सड़क मार्ग को घंटो जाम कर दिया,कई घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बताया गया की पीपरजोड़ी गांव में जल संकट काफी गहरा गया है, त्राहि-त्राहि मची हुई है पानी को लेकर,पानी संबधित विभाग को कई बार सूचित करने और कोई असर न पड़ने पर ग्रामीण तंग होकर रविवार की दोपहर सड़क पर बांस-बल्ला लगा कर अमड़ापड़ा– पाकुड़ रोड मार्ग को अवरोध कर दिया, सड़क अवरोध होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुआ व चापाकल सूख गए हैं। गांव में पेय जल की व्यवस्था नहीं होने से जल संकट गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। गांव में काफी दिनों से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण जुझ रहे है,लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।तंग आकार ग्रामीणों ने स्वत: स्फूर्त सड़क पर जाम कर दिया। खबर भेजे जाने तक प्रशासन जाम स्थल तक नही पहुंचे थे।

img 20240204 wa00345837105671237488882

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!