Search

May 13, 2026 2:25 pm

प्रदीप उरांव ने संभाला सदर एसडीपीओ का पदभार

गैर कानूनी कारोबार और असमाजिक तत्वों पर नकेल की कही बात।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ के 16वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। यह पदभार निवर्तमान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल से उन्होंने ग्रहण किया।नवपदस्थापित एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व विधि व्यवस्था संधारण की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।कहा कि लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अराजक तत्वों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने ने क्षेत्र वासियों से कहा है कि पुलिस को सहयोग करें। थाना प्रभारी से मोबाइल पर पर संपर्क नहीं होने पर उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब हो कि पूर्व एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को पाकुड़ से स्थानांतरण कर रांची में अनुसंधान विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

img 20240204 wa00364515411847768719706
img 20240204 wa00388869789640332569022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!