Search

May 13, 2026 11:43 am

तीन मोटरसाईकिल के आपस में टकराने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर धावाडंगाल के पास मंगलवार की देर शाम तीन मोटरसाईकिल के बीच टक्कर में मोटरसाईकिल में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस द्वारा सूचना मिलने के साथ ही एसआई परमहंस प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं एवं 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। जहां चिकित्सा प्रभारी डा भरत भूषण भगत एवं डा गंगा शंकर साह ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दो को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल दिलवर शेख उम्र 28 और सुलेमान शेख उम्र 17 पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर रांनडंगा का रहने वाला है,ये दोनो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे दोनो तलवा की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरे मोटरसाईकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल और बेहोशी हालत में है ,जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात गंभीर रूप से घायल युवक पाकुड़िया से महेशपुर की ओर जा रहा था। डा गंगा शंकर साह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिलवर शेख को पाकुड़ रेफर कर दिया गया एवं अज्ञात घायल को रामपुरहाट रेफर किया गया। इनमें से एक मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गया।पुलिस ने दो मोटरसाईकिल को कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गई है। समाचार भेजे जाने तक अज्ञात घायल की पहचान नहीं हुई थी।

img 20240206 wa00283671765407530479457

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!