Search

May 13, 2026 11:42 am

मैट्रिक परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुआ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के दो परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में वोकेशनल विषय का मैट्रिक परीक्षा आयोजित हुई । प्रथम दिन आईटी की परीक्षा हुई जिनमें परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 48 परीक्षार्थि एवं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 132 परीक्षार्थी में 130 कुल 178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए । परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित गुप्ता तथा पुलिस अधिकारी एएसआई सुरेंद्र उपाध्याय एवं कन्या उच्च विद्यालय में कनीय अभियंता चंदन कुमार एवं ए एस आई पप्पू चौधरी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्रो में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी निरीक्षण भी किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!