Search

May 13, 2026 11:47 am

सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक शिक्षिक एवं सहयोगी शिक्षक की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मध्य विद्यालय मोगलाबांध में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक शिक्षिक प्रदीप साहा , सहयोगी शिक्षक आदिनाथ मुखर्जी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुई । समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शिला सोरेन सहित वशिष्ठ अतिथि पंचायत के मुखिया करुणा हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा सहायक शिक्षक शिबू हांसदा, पूर्व शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद भगत,अशोक भगत , राजकिशोर प्रसाद, सहित अन्य शिक्षक के अलावे विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। वहीं मौके पर ही विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ मर्शिला सोरेन ने दोनों शिक्षक का शेष बचे जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक प्रदीप साहा एवं आदिनाथ मुखर्जी ने यहाँ वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवा प्रदान किया जो संतोषजनक रहा। साथ ही चौकीसाल विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका आराधना झा को मध्य विद्यालय मोंगला बांध के का प्रधानाध्यापिका के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है। मौके पर ही विदाई सह सम्मान समारोह पर वर्ग आठवां का छात्र मोहित कुमार पाल ने दोनों शिक्षक का अपने हाथों से बनाया हुआ पेंटिंग गिफ्ट दिया। छात्र का हूबहू पेंटिंग देखकर सभी अतिथि एवं शिक्षक छात्र को कला क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्रा के अलावा बीआरसी कार्यालय में कार्यरत कर्मी एवं अन्य विद्यालय के दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

img 20240206 wa00331722340667348723135
img 20240206 wa00355518171279630813195
img 20240206 wa00367027182802753625373

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!