Search

May 13, 2026 2:25 pm

साई बाबा का स्वर्ण रथ भजन कीर्तन के साथ पहुंचा बैंक कॉलोनी।

रामकुमार भगत

पाकुड़ । श्री सत्य साई सेवा संगठन पाकुड़ द्वारा ऑल इंडिया मेंटेनेंस इंचार्ज रामु इतिकला जी का सत्संग महेशपुर साई मंदिर , श्री सत्य साईं सेवा समिति छोटी अलीगंज पाकुड़ , एवं साई मंदिर बैंक कॉलोनी पाकुड़ में रखा गया । साथ ही छोटी अलीगंज पाकुड़ से भगवान श्री सत्य साईं बाबा जी का स्वर्ण रथ सिद्धू कानू पार्क, भगत पाड़ा, हाटपड़ा, इंदिरा चौक बिरसा चौक,बाजार होते हुए भजन कीर्तन के साथ बैंक कॉलोनी स्थित साइन मंदिर पहुंचा। इस भजन कीर्तन एवं साइ यात्रा में साई भक्त साई यात्रा में शामिल हुए। उक्त जानकारी श्री सत्य साई सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकांत ठाकुर ने दी इस कार्यक्रम में उत्तम कुमार सोरेन, रजीब पांडेय, प्रणब पांडेय, जोयोंटो चौबे, सोमशेखर पांडे, राजेश अग्रवाल, रवी ठाकुर, रवि कुमार श्री सत्य साईं सेवा संगठन झारखंड के सेवा कोर्डिनेटर ने अपनी अहम भूमिका अदा की।

img 20240207 wa00534274835759710364924
img 20240207 wa00527148312762326925574
img 20240207 wa00507374225674715222855

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!