Search

May 13, 2026 9:50 am

मां सरस्वती विद्या मंदिर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

तुपकाडीह(बोकारो)। नहर किनारे पुरनाटांड़ स्थित मां सरस्वती विद्या मंदिर में दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले तकरीबन अच्छी 80 छात्र एवं छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय तांतरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया शांति देवी का शामिल हुई।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एक मां के रूप में आगामी दसवीं की परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भेंट की साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से परीक्षा से पूर्व बचे हुए बहुमूल्य समय का सदुपयोग करने एवं अपना कर्म करने की सलाह दी इस अवसर पर उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों को गीता का स्मरण दिलाते हुए कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। इस अवसर पर निदेशक कामदेव महतो ने सभी विद्यार्थियों को मेहनत,लगन एवं परिश्रम के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सुबह के समय बच्चों को शांत वातावरण में पढ़ने एवं संतुलित भोजन करने की सलाह दी जिससे कि बच्चों में अलस ना आए और वे पूरे दिन खुद को ऊर्जावान एवं सक्रिय महसूस करें। वही इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीके सिंह ने सभी विद्यार्थियों को दसवीं की परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं सहित अपना आशीर्वाद भेंट करते हुए सभी विद्यार्थियों को बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से कई साल दी साथ ही उन्होंने सभी अभिभावक से परीक्षा के दौरान अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के दर्जनों शिक्षक- शिक्षिकाएं ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

img 20240208 wa00178757430296865487540
img 20240208 wa00163261576727949326866
img 20240208 wa00187135231042580301944

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!