Search

May 13, 2026 8:49 am

पाकुड़ महाविद्यालय पीजी के पढ़ाई से वंचित, क्षेत्र की जनप्रतिनिधि उदासीन: बम भोला।

राजकुमार भगत

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ इकाई के कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास के नेतृत्व में के के एम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शिव प्रसाद लोहार को 6 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमें महाविद्यालय में सभी विषयों में प्राध्यापकों की अभिलंब नियुक्ति , पेयजल की उपलब्धता एवं नियमित साफ सफाई, छात्र सूचना केंद्र, नए सत्र से पीजी-कॉमर्स एवं भूगोल की पढ़ाई प्रारंभ करवाने , राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निमित्त महाविद्यालय के पुस्तकालय में पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध करवाने, महाविद्यालय में परिवर्तित पाठ्यक्रम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर कार्यशाला आयोजित करने की मांग की गई है।
महाविद्यालय मंत्री दुलाल चंद्र दास ने बताया कि पाठ्यक्रम की सही से जानकारी एवं प्रतिष्ठा विषयों में प्राध्यापक न होने के कारण महाविद्यालय से छात्रों की नियमित उपस्थिति घट रही है।महाविद्यालय उपाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विगत कई वर्षों से विषय वार प्राध्यापकों की मांग को लेकर मुखर रही है । महाविद्यालय प्रशासन की खामोशी समझ से परे है।विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर विद्यार्थी परिषद का यह नौवां ज्ञापन है।पाकुड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ ना होने की सबसे बड़ा कारण है।युवा वर्ग जनप्रतिनिधियों को अपना बहुमूल्य मत देकर राज्य एवं देश के सदन में प्रतिनिधि के रूप में भेजती है लेकिन राज्य गठन के 23 वर्षों बाद भी जिले के सबसे प्राचीन महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई ना होना बहुत दुखदाई है। इतिहास साक्षी रहा है कि अगर क्षेत्र के युवा अपने शिक्षा के अधिकार के लिए आंदोलन पर उतर आए तब सत्ता को बदलने की ताकत रखती है। मौके परसुलभ दास,आनंद भंडारी, अनिमेष सरकार, शुभांगी गुप्ता ,आशीष मंडल, लखन, विकास आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!