Search

November 18, 2026 12:15 am

बांस काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, सबल-हंसुआ से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

दोनों पैरों में आई गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद रामपुरहाट रेफर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के कन्नीझड़ा गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सबल और हंसुआ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ सबल और हंसुआ से हमला करने का आरोप है। हमले में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल को तत्काल इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। मामूली विवाद में हथियारों से हमले की घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और शिकायत की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!