Search

May 13, 2026 8:07 am

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बस चालको एवं कंडक्टर के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2024 के अंतर्गत 9 फरवरी को पाकुड़ जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी बस स्टैंड परिसर में उपस्थित सभी बस चालकों व बस संचालक एवं बस परिचालन प्रबंधने जुड़े लोगों के बीच यातायात व वाहन परिवहन के नियमों व तयशुदा मानकों के प्रति जागरूक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मौके पर उपस्थित बस या किसी भी प्रकार के वाहन परिचालन कार्य से जुड़े लोगों से लंबी व दूर फासलों तक चलने वाले बस को नियमाकुल चलाने व बस परिचालन के समय नशासेवन से दूर रहने की अपील की गई, व अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी उन लोगो को जागरूक किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा कोषांग़ के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अजहर अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार राम के अलावे स्टैंड परिसर के बस संचालक, मैनेजर एवं बस चालक एवं कंडक्टर अन्य उपस्थित रहे l

img 20240209 wa00162650322022898076523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!