सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड जिले वासियों को यातायात नियमों से अवगत कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग के द्वारा जिला पाकुड़ अंतर्गत रॉयल एनफील्ड बुलेट शोरूम में शोरूम के सभी कर्मियों एवं संचालक को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बारे में अवगत कराया गया और इसकी क्या महत्वपूर्णता है इस संबंध में भी विस्तार से बताया गया साथ ही शोरूम से ग्राहक के द्वारा खरीदी गई सभी दो पहिया वाहनों को बिना नंबर के एवं बिना रजिस्ट्रेशन के शोरूम से गाड़ी सड़क पर परिचालन करने हेतु उपलब्ध न करने का भी निर्देश दिया गया बिना हेलमेट का टेस्ट ड्राइव के दौरान वाहन को ट्रायल के रूप में ग्राहक को न देने साथ ही वाहनों को बेचने समय सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कराकर ही वाहनों का परिचालन करने को लेकर भी संचालक से आग्रह किया गया साथ ही अपने शोरूम के मुख्य गेट सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी जागरूक रहने वाले बातों को बैनर एवं पोस्टर लगाने को लेकर भी सुझाव दिया गया ।







