Search

May 13, 2026 8:07 am

पश्चिम बंगाल सरकार का बजट अति सराहनीय : प्रदेश उपाध्यक्ष,टीएमसी।

स्वराज सिंह

पाकुड़। पश्चिम बंगाल सरकार के 2024 का बजट को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष -मो0 आसराफुल शेख़ ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। पश्चिम बंगाल सरकार को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने हार्दिक बधाई दी हे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार जनमानस को ध्यान में रखते हुए दीदी ने 2024 का जो बजट पेश किया हैं,अति-सराहनीय बजट है। लक्खी भंडार योजना से जनरल महिलाओं को प्रति माह ₹500 से बढा़कर ₹1000 किया गया,। एसटी – एससी महिलाओं को प्रति माह ₹1200 किया गया।मिड डे मील,सिविक्स पुलिस,ग्रामीण पुलिस का भी मानदेय बढा़या गया ।सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाया गया।मजदूरों को अतिरिक्त कर्मश्री योजना के तहत 50 दिन बढ़ाया गया। दीदी की सरकार जनहित के लिए काम कर रही है और आने वाले 2024 के लोकसभा व विधान सभा चुनाव ममता दीदी के तर्ज पर झारखंड प्रदेश में परचम लहराया जाएगा। उक्त जानकारी मो0 नाजिर हुसैन मीडिया प्रभारी जिला पाकुड़ ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!