अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय , कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया एवं चौकिशाल उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा आयोजित हुई । द्वितीय दिन संथाली भाषा की परीक्षा हुई जिनमें परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 230 में 229 परीक्षार्थि परीक्षा में शामिल हुए वहीं 1 परीक्षार्थि अनुपस्थित रहे वहीं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 199 एवं चौकिशाल उच्च विद्यालय में 49 परीक्षार्थी उपस्थित हुए । परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित गुप्ता तथा पुलिस अधिकारी एएसआई सुरेंद्र उपाध्याय एवं कन्या उच्च विद्यालय में कनीय अभियंता चंदन कुमार एवं ए एस आई पप्पू चौधरी एवं चोकीशाल उच्च विद्यालय में दंडाधिकारी सह कनिय अभियंता लालू रविदास पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।





