Search

May 13, 2026 7:11 am

लिट्टीपाड़ा विधानसभा के दर्जनों गांव के ग्रामीण नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर।

सड़क-पानी-बिजली और शिक्षा जैसी जैसी मूलभूत सुविधाएं के लिए तरस रहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र।

हिरणपुर से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

दशकों गुजर गये देश को आजाद और अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुए. लेकिन इतने वर्षों में विकास की किरण दर्जनों गांव तक नहीं पहुंच पायी. आलम ऐसा है कि इतने साल बाद भी यहां के लोग सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बाट जोह रहे हैं.

कौन से गांव का ऐसा हाल है. पाकुड जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुजबोना कामोगोड़ा, गुट्टीपाड, जितालपुर, टाड़भिटा, चापा गांव, कुंजबोन, दारीकुड़िया, जामजुड़ी, लाबदाघाटी, बादलपुर, तेतुलटोला, कारकर्मा यदि गांव के ग्रामीण बिजली, सड़क, शुद्ध पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. दूसरे गांवों में ये सब सुविधाएं देखकर अपने आप को सांत्वना दे लेते हैं कि कभी तो हमारे गांव में चापानल का पानी शुद्ध होगा, पूरा गांव बिजली से रोशन रहेगा और हमें भी पक्की सड़क मुहैया करायी जाएंगी. कुछ दिन पूर्व चुआं का पानी-पीने से करीब आधा दर्जन लोग बीमार हो गए थे. जिसके बाद चिकित्सकों ने ग्रामीणों के तबीयत खराब होने का कारण नदी का गंदा पानी बताया था.

image editor output image 1026991980 17075005481497267968650500171875

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!