Search

May 13, 2026 6:28 am

मामूली विवाद में जमकर हुई बमबाजी, दो जिंदा बम बरामद

दस पर केस दर्ज,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

स्वराज सिंह

पाकुड़: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को जमकर बमबाजी हुई है। बमबाजी मामले में दो युवक घायल हो गए है। जबकि मौके से पुलिस दो जिंदा सुतली बम भी बरामद किया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामतल्ला गांव की है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी लिया। दोनों घायल को ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से लगभग 15 से 20 बम को फोड़ा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रदीप उरांव भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे कार्रवाई करने की बात कही।जिसको लेकर के आकलिमा बीबी ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करवाई है। आवेदन में अकलिमा ने दर्शाया है कि शनिवार को समय करीब 10:30 बजे अनजामुल शेख बनारुल शेख, डालिंम शेख, काउसर शेख, लादेन शेख,मोदासेर शेख, मोकेल शेख,तपेश शेख बादेल शेख राशिद शेख सभी जामतल्ला ब्रीज के पास दारु पी रहे थे। उसी समय मेरा बेटा आपेल शेख गांव का जलसा से घर आ रहा था जब जामतल्ला ब्रीज के पास आपेल शेख पहुँचा तो उसे अनजामुल शेख के द्वारा आपत्तिजनक गाली दिया तो आपेल शेख से मेरा बेटा का बहसा-बहसी हुआ।बहसा बहसी के क्रम मे अनजामुल शेख के साथ उपरोक्त सभी आपेल शेख को मारने पीटने लगे। वह किसी तरह भाग कर घर पहुँचा तो करीब दोपहर 12 बजे उपरोक्त सभी बम लेकर मेरा घर पहुँचा और जान मारने की नियत से घर मे ताबडतोड़ सुतली बम एवं ईट पत्थर मारने लगा। उस समय घर मे मैं, मेरा बेटा आपेल शेख और बहु जोसना खातुन एवं बच्चा था, बम के अवाज से डर के मारे सभी अंदर के कमरा मे छुप गये।उनलोगो ने करीब 7-8 सुतली बम घर के दिवार, छत एवं टाली पर मारा है। उक्त अभियुक्तगण अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है बार-बार गांव मे झग़डा कर अशांति फैलाते है। इस घटना से हम सभी दहसत मे है। इस पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 29/24 दिनांक-10/02/24 धारा-147/148/149/341/323/307/504/506 IPC 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जट गई है।

img 20240210 wa00663520486389583684069
img 20240210 wa00676957261250719955966

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!