प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड लिट्टीपाड़ा के करियोडीह गांव में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनाव पाठशाला आयोजित कर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में प्रखंड के पदाधिकारी, निर्वाचन कंप्युटर ऑपरेटर बंटी गुप्ता, सुमित पांडे सहित बीएलओ, विद्यालय के शिक्षक सहित उच्च विद्यालय के छात्र – छात्रा सहित काफ़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।






