Search

May 13, 2026 3:05 am

घर वापसी किए भाजपा नेता का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आज महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता, पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देबीधन टुडु पाकुड़ पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे से उनके आवास पर मुलाकात किया । अपने मुलाकात के क्रम में देवीधन टुडू ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अमृत पांडे को उनके पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की एवं इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी प्रेषित किया । वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने देवीधन टुडू के घर वापसी का ना केवल स्वागत किया अपितु उनके पूर्व के कार्यकाल की सराहना की भी की । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि देवीधन टुडू के पुनः घर वापसी से भाजपा जिले में ही नही बल्कि राजमहल लोकसभा में भी मजबूत हुई है। मौके पर द्वयनेता ने कंधे से कंधा मिलाकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की परिभाषा को चरितार्थ करने का वायदा भी किया । भाजपा के दोनों नेताओ के मुलाकात के अवसर पर मौके पर मौजूद पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी ने भी देबीधन टुडु जी के घर वापसी की सराहना करते हुए कहा कि टुडू जी के घर वापसी से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और खुशी का माहौल व्याप्त है और वे दुगुने उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में लग चुके हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!