खेलकूद का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया।
सानू कुमार
महेशपुर प्रखंड के नुनबट्टा ख्रीस्त राजा मीडिल स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृस्टमुनी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर छात्र- छात्राओं के बीच कई मीटरो का दौड़, ऊची कूद, तीर अंदाजी, पत्तल बनाना, परेड प्रतियोगिता व बाधा दौड़ आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को मुख्य अतिथियों के द्वारा उपहार देकर पुरस्कार की गई. मौके पर झामुमों के युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू, विद्यालय के प्रधान शिक्षक फादर प्रकाश हांसदा, विद्यालय के सचिव अजित हेम्ब्रम, शिक्षक मृणाल हांसदा, महेश्वर मथियास किस्कु, सिल्वानुस मरांडी, सायलेन हांसदा, सोलेमान हेम्ब्रम, सुष्मिता मुर्मू, बेनिफ्रेड टुडू, बिनीता हेम्ब्रम, अनिता हांसदा सहित कई गांवों के प्रधान उपस्थित थे।





