Search

May 13, 2026 12:53 am

हैप्पी यूथ कल्ब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ सदर प्रखंड के अन्तर्गत राजबाँध गांव के हैप्पी यूथ क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन किया गया । इस खेल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के युवा नेता अफिफ अमसल शामिल हुए । खेल आयोजन कमिटी की ओर से उपस्थित मुख्य अतिथि का आदिवासी संस्कृति व परम्परानुसार स्वागत किया गया ।खेल संचालक सह समिति के अध्यक्ष मुखिया हेंब्रम, सचिव प्रेम मुर्मू, और कोषाध्यक्ष अभिषेक हेंब्रम भी खेल को लेकर काफी उत्सुक दिखे और खिलाड़ियों से परिचय करवाया। फाइनल मुकाबले में पहुंची दोनों दलों के खिलाड़ियों का युवा नेता ने हौसला अफजाई कर उनका मान बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शरीर में ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है, जो कभी नकरात्मक दिशा में नहीं भटकेंगे। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाडियों के राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी विशेष पहचान बनाने की कामना की । मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष समीर, प्रखंड प्रभारी मंजूर, प्रखंड उपाध्यक्ष बादशा, चेंगाडांग अध्यक्ष लालचंद, दोषमोहम्मद, सीताराम चौड़े, शिबू हेंब्रम, राम हेंब्रम, जर्मन मरांडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

img 20240216 wa00366098941332048073130
img 20240216 wa00373212594297377587349

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!