Search

May 13, 2026 12:48 am

नाम आंखों से श्रद्धा भक्ति के साथ हुई मां की विदाई।

राजकुमार भगत

पाकुड़ समेत पूरे जिले में गुरुवार को तमाम स्कूल कॉलेज निजी शिक्षण संस्थान आदि में मां सरस्वती की भक्ति भाव से पूजा अर्चना के पश्चात लगभग भागों में आज मां सरस्वती की हवन यज्ञ के बाद कलश के विसर्जन किया गया। इसके साथ ही लगभग स्थानो पर मां सरस्वती की नम आंखों से विदाई दी गई। बाल विद्यापीठ ,शिशु ज्ञानपीठ , गुरुदेव कोचिंग सेंटर, ज्ञान निकेतन आदि में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के निगरानी में मां सरस्वती की प्रतिमा का जल में विसर्जन अलग-अलग तालाबों में की। विसर्जन के दौरान छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की नम आंखों से प्रणाम की एवं घड़ी घंटा के साथ गंतव्य तालाब तक जय मां सरस्वती की जाय की नारा लग रहे थे। बच्चे बच्चियों एवं महिलाएं एक दूसरे को गुलाल लगाकर अगले वर्ष फिर से मां सरस्वती को आने का निमंत्रण दे रही थी। तालाब पहुंचने पर मां सरस्वती की जल में सात बार परिक्रमण के पश्चात प्रतिमा को जल में प्रवाहित किया गया।

img 20240216 wa00396069596239147945023

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!