सानू कुमार
Also Read: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर जप्त की नकली शराब, 15 लीटर नकली शराब के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।
महेशपुर थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक तेजरफ्तार मिल्क वैन चालक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव के समीप तेजरफ्तार मिल्क वैन संख्या डब्ल्यूबी 57 एफ 1373 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से महेशपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रही थी. इसी दरम्यान वैन चालक अपना संतुलन खो बैठा. जिससे सड़क किनारे गड्ढे में वाहन उतर गई. घटना की जानकारी महेशपुर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर छानबीन की।





