रामकुमार भगत
पाकुड़। शनिवार को मां सरस्वती की भक्ति भाव से पूजा अर्चना के पश्चात मां सरस्वती की हवन यज्ञ के बाद मां सरस्वती की नम आंखों से विदाई दी गई। रथ मेला मैदान में नगर की सबसे बड़ी मां सरस्वती की प्रतिमा बड़े ही धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इसके लिए हाई क्वालिटी का डीजे बजाया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा ऊंची होने के कारण प्रतिमा विसर्जन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रतिमा भगत पाड़ा होते हुए नगर के कई क्षेत्र में घुमाया गया।तालाब पहुंचने पर मां सरस्वती की जल में परिक्रमण के पश्चात प्रतिमा प्रवाहित किया गया।






