Search

May 14, 2026 2:40 pm

पाकुड़िया के सभी पंचायत में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना कैम्प का किया गया आयोजन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर आगामी 20 से 22 फरवरी तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा एससी, एसटी कोटि के पुरूषों को भी ( जिनकी आयु 50 वर्ष एवं उससे अधिक) लाभ दिया जाएगा। पूर्व में वृद्धा पेंशन 60 की आयु के बाद मिलती थी, पर अब 50 वर्ष की आयु के बाद ही पेंशन मिलने लगेगी। इसके तहत लाभुक आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति जमा करें। आवेदन के जांचोपरांत योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। 20 से 22 फरवरी तक इस कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। में आवेदन करते समय यदि किसी पुरुष आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है, तो ऐसी स्थिति में जाति प्रमाण पत्र बनने के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन के पावती रसीद के साथ पेंशन आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!